होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। जिला भाजपा के वरिष्ठ नेता व राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य विजय अग्रवाल ने भाजपा के राष्ट्रीय उपाअध्यक्ष अविनाश राय खन्ना को गोवा का प्रभारी बनाए जाने पर सम्मानित किया। विजय अग्रवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व अमित शाह का धन्यवाद करते हुए कहा की खन्ना को 3 राज्यों का प्रभारी बनाये जाना होशियारपुर के लिए गर्व की बात है , वही भाजपा के अन्य सदस्यों ने अविनाश राय खन्ना को सम्मानित किया।
इस मौके पर विजय अग्रवाल ने कहा की आने वाले 2019 के चुनाव के लिए पार्टी कार्यकर्ता पूरे जोश से पार्टी को जीत दिलवाने के लिए दिन रात एक कर देगे। उन्होंने कहा कि पंजाब में आने वाले चुनाव 2019 में भाजपा व अकाली दल सभी सीटों पर बाजी मारी और केंद्र में भाजपा की ही सरकार बने गईं, पंजाब के लोग कांग्रेस की नीतियों से परेशान हो चुके है और अब भाजपा ही आम लोगों की समस्या का हल कर सकती है।
इस मौक पर अवसर गोपी चंद कपूर, उमेश जैन, आनंद अग्रवाल, मयंक अग्रवाल मणि, विवेक सैनी गोलडी, डीएस बंगा, शुभम अग्रवाल व आदि मौजूद थे।