होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। भाजपा जिला स्पोट्र्स सैल का विस्तार करते हुए सैल के जिला अध्यक्ष गौरव शर्मा ने भाजपा जिला अध्यक्ष डा. रमन घई से विचार विमर्श करने उपरांत कशिश कुमार को सैल का शहरी महासचिव नियुक्त किया। इस मौके पर डा. घई ने विशेष तौर से उपस्थित होकर कशिश कुमार का सम्मान किया और कार्यकर्ताओं को पार्टी की नीतियों को घर-घर पहुंचाने के लिए और भी कड़ी मेहनत करने का आह्वान किया, क्योंकि देश विरोधी ताकतें और केन्द्र सरकार के विरुद्ध लोगों को गुमराह करने वाली ताकतें सिर उठा रही हैं।
डा. घई ने कहा कि स्पोट्र्स सैल भाजपा का महत्वपूर्ण सैल है तथा इसससे जुडक़र युवा जहां पार्टी की गतिविधियों एवं समाज सेवी कार्यों में भाग ले सकेंगे वहीं युवा नशों व अन्य बुराईयों से भी बचे रहते हैं। इस मौके पर सैल के जिला अध्यक्ष गौरव शर्मा ने नवनियुक्त शहरी महासचिव कशिश कुमार को पार्टी की विचारधारा के साथ युवाओं को जोडऩे की बात कही।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष मनोज शर्मा, सुरिंदर भट्टी पौनी, कृपाल सिंह अहलुवालिया, गगन सिंह, शिव कुमार काकू, रोहित भारद्वाज, विकास शर्मा, नितिश कोहली, हर्ष भट्टी, रिशु धीमान, साहिल ठाकुर, विजय ठाकुर, जोनी, बोबी, गौरव ठाकुर, सुशील, रिशु, दीपक जैन, राहुल, हरप्रीत सिंह, गौतम शर्मा, गौरव कुमार, रमन बावा, वीशु राणा, ईशान कौशल सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।
Faida ta aw bhai j sports man lyi kush kro eda bnn k koi fyda ni bhai ji
Jdo kheln jana hove ta playra nu kush dindi ni sarkar