Monday, October 19, 2026
Home Latest स्‍वाति मालीवाल मारपीट मामले में नया मोड़, सीएम आवास के ड्रॉइंगरुम का...

स्‍वाति मालीवाल मारपीट मामले में नया मोड़, सीएम आवास के ड्रॉइंगरुम का एक वीडियो वायरल

नई दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। स्‍वाति मालीवाल मारपीट मामले में एक नया मोड़ आया हैं। मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास के स्‍वाति मालीवाल मारपीट मामले में नया मोड़, सीएम आवास के ड्रॉइंगरुम का एक वीडियो वायरल का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में स्‍वाति मालीवाल को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि ‘हाथ लगाकर देखो मैं तुम्‍हारी नौकरी ले लूंगी’। वीडियो में वहां सिक्‍योरिटी गार्ड को देखा जा सकता है। वीडियो सामने आने के बाद दिल्‍ली पुलिस ने भी बड़ी बात कही है। पुलिस ने कहा कि उसने वायरल वीडियो का संज्ञान लिया है और मामले की छानबीन की जाएगी। इस मामले में मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पीए बिभव कुमार आरोपी हैं।

Advertisements

इससे पहले सीएम केजरीवाल के आवास पर मारपीट और बदसलूकी की शिकार स्‍वाति मालीवाल का गुरुवार को मेडिकल टेस्‍ट करवाया गया, जिसमें उनके चेहरे पर अंदरुनी चोट की बात सामने आई। सीएम केजरीवाल के पीए बिभव कुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। बिभव कुमार पर गंभीर और गैरजमानती धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले के तूल पकड़ने के बाद से ही बिभव कुमार गायब हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। बता दें कि स्‍वाति मालीवाल सोमवार को मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर उनसे मुलाकात करने गई थीं। आरोप है कि वहां उनके साथ सीएम केजरीवाल के पीए बिभव कुमार ने बदसलूकी करने के साथ ही मारपीट की थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here