
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। बिजली बोर्ड एवं उस के उपभोक्ताओं में समन्वय बिठाने के लिए पंजाब स्टेट पावर कारपोरेशन लिमिटेड की सर्कल शिकायत निवारण कमेटी के चेयरमैन संजीव तलवाड़ ने बिजली बोर्ड से संबंधित 18 मामलों की सुनवाई करते हुए उनमें से 17 मामलों का मौके पर ही हल कर दिया एवं 1 केस को दोबारा जांच के लिए संबंधित एक्सियन को भेज दिया गया है। इस मौके पर चेयरमैन संजीव तलवाड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि सभी मामलों की सुनवाई पी.एस.पी.सी.एल. के अधिकारियों एवं शिकायत निवारण कमेटी के सदस्यों ने पारदर्शिता से करते हुए उपभोक्ताओं को इंसाफ दिया है। जिससे विभाग एवं


उपभोक्ताओं के समय के साथ-साथ पैसे की भी बचत हुई है। तलवाड़ ने बताया कि 17 मामलों में उपभोक्ता संतुष्ट हो कर गए हैं।
इस मौके पर पी.एस.पी.सी.एल. के अधीक्षक अभियंता हरविंदर जीत सिंह सैनी, शिकायत निवारण कमेटी के सदस्य इंजी. सरबजीत सिंह दसूहा मंडल, इंजी. अमित शर्मा माहिलपुर मंडल, इंजी. बलजीत सिंह शहरी मंडल, इंजी. हरमिंदर सिंह सब-मंडल होशियारपुर व संजीव शर्मा, अमरजीत सिंह थियाड़ा और विजय कुमार भी मौजूद थे।












