
-नशों की रोकथाम और लूटपाट की घटनाओं पर लगाम लगने के आई.जी. ने दिए कड़े निर्देश-एस.एस.पी. भुल्लर की अगुवाई में आई.जी. और डी.आई.जी. का होशियारपुर पहुंचने पर किया गया स्वागत-
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। आई.जी. जालंधर जोन अर्पित शुक्ला द्वारा अपना कार्यभार संभालने उपरांत 26 अप्रैल को होशियारपुर में पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की गई। इस मौके पर डी.आई.जी. जसकरन सिंह भी उनके साथ मौजूद रहे। इस मौके पर आई.जी. अर्पित शुक्ला ने पुलिस अधिकारियों एलं कर्मियों को मौजूदा हालातों को ध्यान में रखते हुए और भी बढिय़ा ढंग से कार्य करने की प्रेरणा दी। इस मौके पर उन्होंने अलग-अलग ड्यूटियों संबंधी गाइड लाइन्स भी दी। बैठक में उन्होंने नशों की रोकथाम तथा लूटपाट की वारदातों की रोकथाम के लिए प्रभावी ढंग से ड्यूटी करने की हिदायत जारी की। गैंगस्टरों द्वारा की जा


रही वारदातों को रोकने के लिए कानून अनुसार कार्रवाई करते हुए इन पर सख्त निगरानी रखने बारे भी आई.जी. अर्पित शुक्ला ने निर्देश जारी किए। इस दौरान उन्होंने पुलिस कर्मियों के वैल्फेयर को ध्यान में रखने के लिए भी दिशानिर्देश जारी किए। बैठक प्रारंभ होने से पहले होशियारपुर पहुंचने पर आई.जी. एवं डी.आई.जी. का एस.एस.पी. हरचरन सिंह भुल्लर की अगुवाई में पुलिस अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।











