दिव्यांगजन को हर संभव सुविधा प्रदान करने के लिए पंजाब सरकार वचनबद्ध: कैबिनेट मंत्री जिंपा

होशियारपुर, (द स्टैलर न्यूज़)। कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रम शंकर जिंपा ने ब्लाइंड एंड हैंडीकैप्ड डेवलेपमेंट सोसायटी बाहोवाल को सवा लाख रुपए नकद सौंपते हुए कहा कि पंजाब सरकार दिव्यांगजनों को हर संभव सुविधा व समाज में बनता मान-सम्मान देने के लिए वचनबद्ध है। इस दौरान उन्होंने सोसायटी के बच्चों को फूड पैकेट्स भी सौंपे। उन्होंने बच्चों के बातचीत कर उनकी रुचि जाने और उन्हें विश्वास दिलाया कि उनकी रुचि के हिसाब से उन्हें हर जरुरी सुविधा मुहैया करवाई जाएगी। बच्चों ने भी संगीत के माध्यम से अपने हुनर को सभी के सामने रखा।

Advertisements

सोसायटी को भविष्य में हर संभव मदद का भरोसा देते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार दिव्यांग व्यक्तियों की भलाई के लिए अहम प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार हर वर्ग की खुशहाली के लिए बेमिसाल कदम उठाने के साथ-साथ प्रदेश में एकसाथ सर्वांगीण विकास को यकीनी भी बना रहा है। इस मौके पर संस्था के प्रधान अतर सिंह के अलावा दिव्यांगजन व सोसायटी के सदस्य आदि मौजूद थे।
                                                   

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here