विभिन्न विभागों में अफसर और सफेदपोश कुंडली मारे बैठे हैं, उनके खिलाफ लड़ाई लड़नी जरुरी: मनदीप गिल 

कपूरथला (द स्टैलर न्यूज़), गौरव मढ़िया। एंटी करप्शन ब्यूरो आफ इंडिया टीम के समूह पदाधिकारिओं कि एक बैठक का आयोजन नेशनल चीफ मनदीप सिंह गिल के नेतृत्व में मुख्य कार्यलय मोहल्ला जटपुरा में किया गया। इस बैठक में एंटी करप्शन ब्यूरो इंडिया का विस्तार करते हुए विकास सिद्धि को एससी सेल का पंजाब प्रधान नियुक्त किया गया। इस दौरान मनदीप गिल ने सभी पदाधिकारिओं को भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ने का संकल्प दिलाया। गिल ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान में जनता के समक्ष भीषण चुनौतियां हैं लेकिन अंवसर भी बहुत हैं।

Advertisements

कार्यकर्ता एकजुट होकर देश में व्याप्त भ्रष्टाचार और महंगाई के विरोध में आवाज उठायें हमें सफलता जरूर मिलेगी। गिल ने कहा कि सरकारी कार्यालयों में भ्रष्टाचार का बोलबाला है। समाज कल्याण,विकलांग, पूर्ति विभाग कहीं भी जाओ अधिकारी कर्मचारी गरीबों की नहीं सुनते।गरीबो की लड़ाई हमें लड़नी है।उन्होंने कहा कि विभिन्न विभागों में अफसर और सफेदपोश कुंडली मारे बैठे हैं। राशन के सवाल पर, पेंशन और म्यूटेशन के सवाल पर जनता के साथ खड़े रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार भी भ्रष्टाचार के खिलाफ मुहिम चला रही है।

ऐसे में हमारी भी जिम्मेदारी बनती है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ लोगों को जागरूक करें।इस अवसर पर रजत सिद्धि,लव सिद्धि, जसप्रीत सिंह, सुखविंदर मोहन सिंह, लवप्रीत सिंह, राजेंद्र कुमार राजू, सुखप्रीत सिंह, मंजीत सिंह, राजन धीर, तजिंदर सिंह, हरजीत सिंह, राजनजोत सिंह, इरफ़ान खान, विजय कुमार, साहिल, चरणजीत हंस, राजदीप, तरण पृथी, गुरचरण सिंह, अनुपम मरवाहा, रमेश मेहरा, राज कुमार, राज कुमार, सुखविंदर सिंह पार्षद, सौम्य सौंदर्य, अमनदीप सिप्पी, सुक्खा आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here