यूथ भाजपा ने मोहित कालिया को हल्का भुलथ्त मंडल का प्रधान किया नियुक्त

कपूरथला (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट- गौरव मढ़िया। भाजयुमो जिला कपूरथला की एक विशेष बैठक गावं भुलथ्त में संपन्न हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजयुमो जिला अध्यक्ष सन्नी बैंस ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय सचिव अवतार सिंह मंड, जिला प्रधान रणजीत सिंह खोजेवाल, भाजपा मंडल भुलथ्त के प्रधान हीरक जोशी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। इस अवसर पर यूथ भाजपा के जिला प्रधान सन्नी बैंस ने मोहित कालिया को यूथ भाजपा का हल्का भुलथ्त मंडल से मंडल प्रधान नियुक्त किया। बैठक का शुभारंभ महापुरुषों के चित्रों में माल्यार्पण एवं राष्ट्र गीत के साथ बैठक विधिवत प्रारंभ हुई सदस्यों द्वारा कई मुद्दों पर गहन चितन हुआ। भाजयुमो द्वारा चलाए गए जिले में विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। 

Advertisements

भाजपा जिला प्रधान रणजीत सिंह खोजेवाल द्वारा भाजपा परिवार में भाजयुमो का उत्तरदायित्व सबसे अधिक बताया। खोजेवाल के अनुसार युवाओं में परिवर्तन की क्षमता होती है। भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा कई मौके पर अपनी क्षमता का प्रदर्शन कर देश को नई दिशा दी है।खोजेवाल ने युवाओं को जोश भरते हुए कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा भाजपा परिवार का सबसे ऊर्जावान संगठन है। संगठन द्वारा समय-समय पर आंदोलन को दिशा देकर अंतिम व्यक्ति तक न्याय पहुंचाने में अपनी भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा कपूरथला के द्वारा लोक सेवा के कई कार्यक्रम को चलाकर संकट के समय लोगों की सहायता की है। रक्तदान व अन्नदान जैसे कई महत्वपूर्ण कार्यक्रम जिले भर में भाजयुमो द्वारा चलाया गया है। कोरोना महामारी के दौरान युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के योगदान को याद करते हुए खोजेवाल ने भाजपा के एक-एक कार्यकर्ता की सराहना की। भाजयुमो जिलाध्यक्ष सन्नी बैंस कार्यकर्ताओ का द्वारा प्रदेश द्वारा निर्देश प्राप्त पार्टी के प्रत्येक कार्यक्रमों को मोर्चा द्वारा सफलतापूर्वक जिले के हर मंडलों में आयोजित करने एवं सहयोग करने के लिए आभार व्यक्त किया। मौके पर भाजपा जिला महासचिव एडवोकेट पियूष मनचंदा, जिला महासचिव कपूर चंद थापर, जिला उपप्रधान अश्वनी तुली, जिला उपप्रधान सतपाल लाहोरिया, गगन सोनी, सरबजीत सिंह दिओल सहित भारी संख्या में भाजयुमो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here