गुजरात व हिमाचल प्रदेश में विकास की जीत : तीक्षण

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़)रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। गुजरात व हिमाचल प्रदेश में भाजपा की जीत के नतीजे आते ही भाजपा कार्यकर्ताओं तथा पार्षद भारी संख्या में तीक्षण सूद पूर्व कैबिनेट मंत्री के निवास स्थान पर एकत्रित होने शुरू हो गए। वहां पर सभी ने नारे लगाकर व मिठाईयां बांटकर जीत का जश्न मनाया। इस मौके पर ज्ञान बांसल, पूर्व जिला प्रधान आनंदबीर सिंह, डा. दिलबाग राय पूर्व प्रधान एस.सी. मोर्चा पंजाब, डिप्टी मेयर शुक्ला शर्मा, पार्षद निपुन शर्मा, पार्षद मनजीत राय, पार्षद सुरेश भाटिया, पार्षद मीनू सेठी, उपप्रधान सर्बजीत कौर आदि ने जीत की खुशी के मौके पर बधाई दी तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की मेहनत की जमकर प्रशंसा की। मेयर शिव सूद ने अपने संबोधन में कहा कि इस जीत से गुजरात व हिमाचल प्रदेश में भी भाजपा सरकार बनने से देश के 19 प्रदेशों में भाजपा की सरकार बन गई है तथा भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत से देश कांग्रेस मुक्त होने के नजदीक पहुंच गया।

Advertisements

तीक्षण सूद के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जशन

तीक्षण सूद ने कहा कि गुजरात व हिमाचल प्रदेश में जनता ने विकास को वोट दिया है व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा अरूण जेटली की देश की आर्थिकता को मजबूत करने और चाणक्य नीति में भाजपा को दुनियां की सबसे अहम पार्टी बनाकर खड़ा किया। उन्होंने समूह कार्यकर्ताओं के जश्न के प्रोग्राम में थोड़े समय की सूचना पर भारी संख्या में पहुंचने पर धन्यवाद किया। इस अवसर पर पार्षद राकेश सूद, पार्षद कविता परमार, पार्षद अशोक कुमार, पार्षद सविता सूद, पार्षद कुलवंत सिंह, पार्षद मलकीत सिंह, पार्षद रमेश ठाकुर, पूर्व महिला मोर्चा प्रधान अर्चना जैन, चंचला रानी, विजय पठानिया, राज कुमार, विनोद परमार, पूर्व पार्षद डा. प्रवीण, कृष्ण अरोड़ा, पं. चंद्रशेखर तिवारी, सुभाष शर्मा, सतीश बाबा, शिव कुमार काकु, यशपाल शर्मा, रामदेव यादव, रणजीत राणा,विजय पप्पा, अनिल हांडा बब्बा, राजन बांसल, आर.के. कोहली, नंद किशोर, लक्की सिंह, हरी कृष्ण धामी, अमरजीत सिंह लाडी, मलकीत सिंह, विजय ठाकुर, चरणजीत कौर, पूर्व पार्षद स्वतंत्र कैंथ, मनसा राम, एस.पी. गोयल, विनय गुप्ता, सुरिंदर डाडा, केसर सिंह, सुभाष बजवाड़ा, सरपंच महिंद्र राम, सरपंच राज रानी, सरपंच मंगी राम, जसवीर सलेरन, बलदेव ढोनवाल, सतनाम सिंह, हरमेश लाल बस्सी मुस्तफा, पाल सिंह, देव राज डल्लेवाल, राजिंद्र कुमार सरपंच बस्सी जमाल खां, रावल सरपंच आनंदगढ़ आदि शामिल हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here