पीठपरिषद् आदित्यवाहिनी आनंदवाहिनी शाखा होशियारपुर की हुई बैठक

होशियारपुर ( द स्टैलर न्यूज़)। पीठपरिषद् आदित्यवाहिनी आनंदवाहिनी शाखा होशियारपुर की एक बैठक का आयोजन सुरेश सिंह राष्ट्रीय  महामंत्री आदित्यवाहिनी एवं अजय शर्मा अध्यक्ष आदित्यवाहिनी पंजाब की अध्यक्षता में श्री विम्लांबा शक्ति संस्थानम (पुज्यपाद् गोवर्धन मठ पुरी पीठाधीश्वर श्री मज्जगद्गुरु शंकराचार्य भगवान जी का पवित्र संस्थान) में किया गया। श्री हनुमान चालीसा का पाठ किया गया एवं होशियारपुर की जिला ईकाई और शहरी शाखा का गठन किया गया।

Advertisements

जिला टीम में  संदीप शर्मा जिला प्रभारी के साथ रामपाल शर्मा को जिला अध्ययक्ष, तिलक राज चौहान को जिला महामंत्री, प्रदीप जुल्का को जिला प्रैस सचिव मनोनीत किया गया। यह अधिकारी जिले की पांच तहसीलों में संगठन के निर्माण का कार्य अन्य सदस्यों के सहयोग से करेंगे। अमिताभ शर्मा को होशियारपुर शहर का अध्यक्ष, विकास शर्मा को महामंत्री मनोनीत किया गया। संगीता शर्मा को मार्गदर्शक एक, बलदेव गौड़ को मार्गदर्शक दो एवं सुनील ठाकुर को मार्गदर्शक तीन मनोनीत किया गया। शाखा अध्यक्ष एवं महामंत्री दोनों अधिकारी एक सप्ताह में विचार करके 17 सदस्यीय कार्यकारणी के शेष पदाधिकारियों को मनोनीत करेंगे।

संध्या पासी को आनंदवाहिनी जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया। गौरव ऐरी को आदित्यवाहिनी जिला अध्यक्ष एवं निपुण शर्मा को जिला महामंत्री मनोनीत किया गया। सुरेश ऐरी को युवा आदित्यवाहिनी होशियारपुर का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। आदित्यवाहिनी के तीनों अधिकारी शहर में युवाओं को संगठन से जोड़ेगे। सभी सदस्यों को प्रसन्नता पूर्वक सूचित किया जाता है कि पुज्यपाद् गुरुदेव भगवान जी के मंगलमई होशियारपुर एवं पंजाब प्रवास की योजना नवंबर मास के शुरु में बन रही है। संगठन के जो सदस्य बिमार चल रहें हैं उनके शीघ्र स्वस्थ होने की मां  भगवती से प्रार्थना के साथ संगोष्ठी पूर्ण हुई। सभी को जय जगन्नाथ जय जगद्गुरु।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here