अनुराग ठाकुर के जन्मदिवस पर भोरंज में  लगेगा रक्तदान कैंप

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा । हमीरपुर जिला भाजपा केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के जन्मदिवस पर मंगलवार को विशेष कार्यक्रम आयोजित  करने जा रही है।  जिला भाजपा अध्यक्ष देश राज शर्मा ने बताया कि भोरंज में इस मौके पर ब्लड डोनेशन कैंप लगाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमीरपुर , नादौन और भोटा में सफाई कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा।  केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर मंगलवार को अपने पैतृक घर समीरपुर  में मौजूद रहकर प्रशंसकों और पार्टी कार्यकर्ताओं की शुभकामनाओं को स्वीकार करेंगे। इस दिन समीरपुर  में विशेष रौनक रहेगी।

Advertisements

उधर जिला भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष अर्चना चौहान ने बताया कि हमीरपुर जिला के पांचों मंडलों में महिला मोर्चा हवन कर अनुराग ठाकुर की दीर्घायु की प्रार्थना करेगा। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here