Thursday, October 8, 2026
Home Chandigarh वर्ल्ड कराटे चैम्पियनशिप में रैफरी कोर्स के लिए पंजाब के जगमोहन विज...

वर्ल्ड कराटे चैम्पियनशिप में रैफरी कोर्स के लिए पंजाब के जगमोहन विज चयनित

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़): पंजाब के अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कराटे कोच और इंटरनेशनल रेफरी सेंसाई जगमोहन विज को वर्ल्ड कराटे फेडरेशन द्वारा  बुडापेस्ट (हंगरी) में आयोजित की जाने वाली 26वी सीनियर वर्ल्ड कराटे चैंपियनशिप में रैफरी कोर्स और टैक्निकल ऑफिशियल के लिए चुना गया है। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता के लिए उत्तर भारत से वह चुने गए एकमात्र रैफरी है। कल से शुरू होकर 29 अक्टूबर तक चलने वाली इस चैंपियनशिप में 100 से  ज्यादा देशों के लगभग 1200 खिलाड़ी,  रैफरी और टैक्निकल ऑफिशियल भाग लेंगे। सनद रहे, कि जगमोहन विज इससे पहले भी वर्ल्ड कराटेफैडरेशन द्वारा  संयुक्त अरब अमीरात में अयोजित कराटे प्रीमियर लीग दुबई (2019), फुजैहरा ( 2022) और केरो,  अफ्रीका ( 2023) तथा कोन्या, तुर्की में पिछले वर्ष हुई जुनियर वर्ल्ड कराटे चैम्पियनशिप में भी ऑफिशीअटिंग करने वाले उत्तर भारत के एकमात्र रैफरी है। 

Advertisements

जगमोहन यह उपलब्धि प्राप्त करने वाले ना सिर्फ पंजाब बल्कि हिमाचल प्रदेश, ,राजस्थान, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड ,जम्मू कश्मीर इत्यादि राज्यों से पहले और एकमात्र कराटे कोच हैं। भारत के अतिरिक्त हांगकांग ,चीन, फिलीपींस, अमेरिका,  नेपाल, थाईलैंड, मलेशिया, सिंगापुर, दुबई, उज्बेकिस्तान, इटली, फ्रांस तथा तुर्की के साथ साथ इजिप्ट मैं आयोजित कुल मिलाकर 60 से ज्यादा अंतर्राष्ट्रीय और लगभग 232 राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में जज, रेफरी, चीफ रेफरी और टूर्नामेंट डायरेक्टर का मिलाजुला अनुभव रखने वाले जगमोहन अपने निष्पक्ष निर्णय के लिए एक अलग साख रखते हैं। और उनकी इसी विशेषता के चलते भारत के अलग-अलग राज्यों में उन्हें चीफ रेफरी या टूर्नामेंट डायरेक्टर के तौर पर आमंत्रित किया जाता है।

जगमोहन विज के अनुसार वर्ल्ड कराटे फैडरेशन द्वारा  2023 में लागू नए नियमों के अंतर्गत आयोजित होने वाले यह पहली वर्ल्ड कराटे चैम्पियनशिप है। जिसमे खिलाडियों को पॉइंट्स देने के लिए फ्लैग्स की जगह जाय स्टिक्स का प्रयोग किया जायेगा। वर्ल्ड कराटे फेडरेशन के रेफरी कमिशन चेयरमैन, जेवियर एस्कलांते (स्वीडन) सचिव फरीबा मदानी (अमेरिका) के मार्गदर्शन  में एशियन कराटे फेडरेशन के रेफरी कमीशन के चेयरमैन संसाई मंसूर अल सुल्तान (कुवैत) और नतालिया दज्क्म (ऑस्ट्रिया) सिलेक्टेड रेफरीज को नए नियमों की जानकारी देंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here