Wednesday, October 21, 2026
Home Chandigarh निर्मला देवी ने पंजाब एग्रो इंडस्ट्रीज कॉर्पोरेशन की नयी डायरैक्टर के तौर...

निर्मला देवी ने पंजाब एग्रो इंडस्ट्रीज कॉर्पोरेशन की नयी डायरैक्टर के तौर पर पद संभाला

चंडीगढ़,(द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब एग्रो इंडस्ट्रीज कॉर्पोरेशन की नयी डायरैक्टर निर्मला देवी ने आज पूर्व मंत्री और पंजाब एग्रो इंडस्ट्रीज कॉर्पोरेशन के चेयरमैन जोगिन्द्र सिंह मान, विधायक श्री रजिन्दर बेरी और मेयर जालंधर म्यूंसिपल कॉर्पोरेशन श्री जगदीश राज राजा की मौजूदगी में चंडीगढ़ में अपने कार्यालय का कार्यभार संभाल लिया है।नयी नियुक्ति के लिए निर्मला देवी को बधाई देते हुए पंजाब एग्रो के चेयरमैन श्री मान ने इस नियुक्ति के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह और पंजाब कांग्रेस के प्रधान श्री सुनील जाखड़ का धन्यवाद किया। 

Advertisements

चेयरमैन और विधायक ने उम्मीद जताई कि श्रीमती निर्मला देवी पंजाब सरकार की लोक समर्थकीय और विकास समर्थकीय नीतियों को लोगों तक पहुँचाने के लिए कड़ी मेहनत जारी रखेंगे। इस मौके पर निर्मला देवी ने मुख्यमंत्री, श्री जाखड़, विधायक, चेयरमैन और मेयर का धन्यवाद करते हुए कहा कि सरकार द्वारा दी गई नयी जि़म्मेदारी के लिए वह धन्यवादी हैं।

उन्होंने इस विशेष समारोह में शामिल होने वाले सभी नेताओं का धन्यवाद भी किया। इस मौके पर दूसरों के अलावा मेयर म्यूंसिपल कॉर्पोरेशन जालंधर जगदीश राजा, जालंधर से म्यूंसिपल काऊंसलर जगदीश डकोहा, मनमोहन सिंह राजू और डोली सैनी, जगजीत जीता, एन.के. नाहर, एन.के. मेहता, भारत महिमा, सुनील दत्त बोबी, सिव शर्मा और रमन नाहर मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here