मंत्री लाल चंद कटारुचक्क ने दाना मंडी दसूहा में लिया धान की खरीद प्रबंधों का जायजा

होशियारपुर/दसूहा (द स्टैलर न्यूज़)। खाद्य, सिविल सप्लाई व उपभोक्ता मामले और वन व वन्य जीव मंत्री पंजाब लाल चंद कटारुचक्क ने आज दसूहा दाना मंडी में पहुंच कर धान की खरीद व अन्य प्रबंधों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश की मंडियों में 95 प्रतिशत धान की खरीद की जा चुकी है और मंडियों में खरीदे गए धान की 24 घंटे में किसानों के खातों में सीधी अदायगी की जा रही है। इस दौरान उनके साथ विधायक दसूहा कर्मवीर सिंह घुम्मण व जिला खाद्य व आपूर्ति कंट्रोलर मैडम मधू भी मौजूद थे। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पूरे प्रदेश में खाद्य व आपूर्ति विभाग के अधिकारी और वे स्वंय मंडियों में पहुंच कर खरीद प्रबंधों का जायजा ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की मंडियों में धान की खरीद का सीजन सुचारु तरीके से चल रहा है।

Advertisements

मंडियों में पहुंचे 61 लाख मीट्रिक टन धान में से 60 लाख मीट्रिक टन धान की अब तक हुई खरीद

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि अब तक प्रदेश की मंडियों में 61 लाख मीट्रिक टन धान की आमद हो चुकी है और 60 लाख मीट्रिक टन धान की मंडियों से खरीद की जा चुकी है, इसके अलावा किसानों को 10 हजार करोड़ रुपए की अदायगी हो चुकी है। उन्होंने कहा कि लिफ्टिंग व खरीदे गए धान की 24 घंटे में अदायगी यकीनी बनाने के लिए पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। उन्होंने कहा कि मंडियों में बिकने के लिए आने वाली फसल की नमी चैक करने के लिए पूरे बंदोबस्त किए गए हैं। उन्होंने प्रदेश के किसानों को अपील की कि मंडियों में फसल पूरी तरह से सूखा कर लाई जाए व पराली को आग लगाने के स्थान पर उसके उचित प्रबंधन को प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने कहा कि समूची खरीद प्रक्रिया के दौरान किसी को भी कोई मुश्किल पेश नहीं आने दी जाएगी। इस मौके पर उन्होंने उपस्थित किसानों, आढ़तियों व मजदूरों के साथ बातचीत भी की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here