सोम दत्त अमरोह भाजपा मंडल तलवाड़ा के उपाध्यक्ष नियुक्त

तलवाड़ा (द स्टैलर न्यूज़)। तलवाड़ा में भाजपा कार्यकर्ताओं की एक बैठक मंडल अध्यक्ष विनोद कुमार मिट्ठू की अध्यक्षता में हुई जिसमें प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संजीव मन्हास विशेष रूप से शामिल हुए। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष विनोद कुमार मिट्ठू द्वारा अपनी टीम का विस्तार करते हुए सोम दत्त अमरोह को भाजपा मंडल तलवाड़ा का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया।

Advertisements

इस मौके पर संजीव मन्हास ने कहा कि भाजपा ही एकमात्र एसी पार्टी है जिसमें ईमानदारी और मेहनत से काम करने वाले कार्यकर्ताओं को मान-सम्मान मिलता है। उन्होंने कहा कि सोम दत्त के उपाध्यक्ष बनने से पार्टी मजबूत होगी। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता अशोक सभ्रवाल, कैप्टन करण सिंह, महासचिव मास्टर महिंदर सिंह, अशोक कुमार मंगू, महासचिव रमन कुमार गोल्डी, लखविंदर सिंह, ओ बी सी मोर्चा प्रधान डाॅ. .राजिंदर सिंह आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here