भगवान वाल्मीकि जी ने महारामायण की रचना संपूर्ण मानवता के लिए की है: पंडित/वालिया

कपूरथला (द स्टैलर न्यूज़) गौरव मढ़िया। स्थानीय डेरा पांच पीर एवं आम भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष शतीश नाहर के आवास पर परमपिता करुणासागर सृष्टिकर्ता भगवान वाल्मिकी जी के पावन प्रकट दिवस के उपलक्ष्य में एक समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर बजरंग दल के पूर्व प्रदेश प्रधान नरेश पंडित, जिला प्रधान जीवन प्रकाश वालिया,जिला उपाध्यक्ष आनंद यादव, पवन शर्मा,गुलशन मेहरा शामिल हुए। इस अवसर पर बजरंग दल नेताओं ने भगवान वाल्मिकी जी महाराज की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित किया। इस अवसर पर नरेश पंडित ने सबसे पहले सभी को भगवान वाल्मिकी जी के प्रकट दिवस की बधाई दी और कहा कि भगवान वाल्मिकी जी भारतीय संस्कृति के जनक हैं और उनके हाथ में एक सुंदर कलम हमें शिक्षा के लिए प्रेरित करती हैं।

Advertisements

उन्होंने आज के दिन वाल्मिकी समाज के लोगों से कहा कि हमें प्रण करना चाहिए की हम अपने बच्चों को अधिक से अधिक शिक्षित करे ताकि वे अच्छे नागरिक बन सकें और एक अच्छे राष्ट्र का निर्माण कर सकें। इस अवसर पर बजरंग दल के जिला अध्यक्ष जीवन प्रकाश वालिया ने कहा कि वर्तमान समय में हमें भगवान वाल्मिकी के दिखाए मार्ग पर चलकर उनकी शिक्षाओं को अपने जीवन में अपनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि भगवान वाल्मिकी जी ने संपूर्ण मानवता के लिए महारामायण की रचना की।उन्होंने कहा कि महारामायण से हमें पता चलता है कि एक पिता, पुत्र, पत्नी, भाई का चरित्र कैसा होना चाहिए। उन्होंने कहा कि हम सभी को अपने बच्चों को अधिक से अधिक शिक्षित करना चाहिए क्योंकि शिक्षा ही सभी सामाजिक बुराइयों का समाधान है।

वालिया ने कहा कि भगवान राम को भगवान बनाने वाले, जनसामान्य से परिचित कराने वाले, उनकी कलाओं और दैवीय शक्तियों से हम सब को रूबरू कराने वाले मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान तथा परमपिता परमात्मा के रूप में पहचान कराने वाले महर्षि वाल्मीकि हम सबके लिए प्रेरणा स्रोत और हिंदू समाज के मुकुट हैं। उन्होंने कहाकि उनकी जयंती, प्रकाश उत्सव पर सभी हिंदू समाज को उनके दिखाए और बनाए रास्ते पर चलने का संकल्प लेना होगा। संगठन और समाज को एकता के सूत्र में बांधना होगा। उन्होंने भगवान वाल्मीकि के दिव्य गुणों का उल्लेख करते हुए उनके द्वारा रचित रामायण ग्रंथ के अनेक मार्मिक प्रसंग सुनाकर कार्यकर्ताओं को सामाजिक, नैतिक, चारित्रिक, वैचारिक और बौद्धिक गुणों व विचारों के बारे में बताया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here