Wednesday, October 28, 2026
Home Latest क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए करुंगा सहयोग: एस.डी.एम. जतिंदर

क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए करुंगा सहयोग: एस.डी.एम. जतिंदर

inter-district-cricket-tournament-Hoshiarpur-Punjab-SDM-honoured-DCA.jpg

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। जिला क्रिकेट एसोसिएशन के रेलवे मंडी स्थित खेल मैदान में करवाए जा रहे इंटरडिस्ट्रिक्ट अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामैंट के दौरान एक मैच होशियारपुर एवं गुरदासपुर की टीम के बीच खेला गया। इस मौके पर एस.डी.एम. जतिंदर जोरवर ने विशेष तौर से पहुंच कर खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए जिला क्रिकेट एसोसिएशन के प्रयास सराहनीय हैं।

Advertisements

hiwi cycle

उन्होंने कहा कि वे भी क्रिकेट को और बढ़ावा देने के लिए पूर्ण सहयोग करेंगे। इस मौके पर जिला क्रिकेट एसोसिएशन के प्रधान डा. दलजीत सिंह खेला व सचिव डा. रमन घई ने एस.डी.एम. जतिंदर जोरवर को एसोसिएशन की तरफ से किए जाते कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि होशियारपुर क्रिकेट मैदान में पिच को इंटरनैशनल स्टैंडर्ड के तहत बनाया गया है ताकि प्रदेश व राष्ट्र स्तर के मैच यहां करवाए जा सकें।

inter-district-cricket-tournament-Hoshiarpur-Punjab-SDM-honoured-DCA.jpg

इस मौके पर एसोसिएशन की तरफ से एस.डी.एम. श्री जोरवर को सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर डा. पंकज शिव, विवेक साहनी, जतिंदर पुरी एवं अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here