सामाजिक और धार्मिक कार्यों के लिए नई सोच के संस्थापक अध्यक्ष अश्विनी गैंद सम्मानित

nai soch ashwani

होशियारपुर, 17 अगस्त (संदीप डोगरा): नई सोच संस्था के संस्थापक अध्यक्ष अश्विनी गैंद को उनकी सामाजिक एवं धार्मिक गतिविधियों में सराहनीय सेवाएं निभाने के लिए कैबिनेट मंत्री मदन मोहन मित्तल की तरफ से सी.एम. के राजनीतिक सलाहकार तीक्षण सूद के निवास स्थान पर जिला प्रशासन की तरफ से दिए जाने वाले प्रमाणपत्र से सम्मानित किया। इस मौके पर मदन मोहन मित्तल ने कहा कि सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाएं सरकार द्वारा चलाई जाने वाली योजनाओं को जन मानस तक पहुंचाने में अहम योगदान अदा करते हैं। उन्होंने संस्थाओं से अपील की कि वे भी सामाजिक कार्यों में आगे आएं ताकि सरकार की योजनाएं सही ढंग से लोगों तक पहुंच सकें तॢा जो भी कमियां हों उन्हें उजागर करके दूर किया जा सके। इस अवसर पर सी.एम. के राजनीतिक सलाहकार तीक्षण सूद ने कहा कि नई सोच संस्था ने थोड़े ही समय में सामाजिक एवं धार्मिक क्षेत्र में विशेष पहचान बनाई है। सस्था द्वारा गौसेवा एवं गौधन की सुरक्षा के लिए जो कार्य शुरु किया है उसके लिए संस्था के पदाधिकारी एवं सदस्य सराहना के पात्र हैं। इस अवसर पर अश्विनी गैंद ने कहा कि तीक्षण सूद की अगुवाई एवं उनकी प्रेरणा से भविष्य में भी सामाजिक एवं धार्मिक कार्य जारी रखे जाएंगे, क्योंकि तीक्षण सूद ही एक ऐसे नेता हैं जो सामाजिक कार्य करने वालों का सम्मान करते हैं व उचित मार्ग दर्शन देकर सामाजिक सौहार्द एवं भाईचारे को बढ़ावा देते हैं। इस अवसर पर तीक्षण सूद की पत्नी पार्षद राकेश सूद, मेयर शिव सूद, भाजपा जिला अध्यक्ष आनंदवीर सिंह, प्रदेश महासचिव जगतार सिंह, एस.डी.एम. आनंद सागर शर्मा, डी.एस.पी. समीर वर्मा, विनोद परमार, यशपाल शर्मा, रामदेव यादव, ज्ञान बांसल, विजय सूद सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here