
हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा । जिला महिला कांग्रेस की महासचिव एवं प्रवक्ता रजनीश कुमारी चौहान ने कहा है कि टौणीदेवी में कॉलेज खुलवाना राजेंद्र राणा की बड़ी उपलब्धि है । उन्होंने कहा कि कक्कड़, ऊहल, ननोट, गुवारडू, टौणीदेवी, बारी मंदिर , बराड़ा के साथ साथ टपरे पंचायत के हजारों लोगों को इस कॉलेज से खुलने पर लाभ होगा। रजनीश कुमारी ने कहा कि बेटियों को उच्च शिक्षा के लिए अब दूर नहीं जाना पड़ेगा ।

उन्होंने कहा कि टौणीदेवी में डिग्री कालेज खोलने का सपना पूरा होने रहा है। कालेज के लिए जमीन शिक्षा बभाग के नाम स्थानांतरित हो गई है तथा वन निर्माण के लिए करीब 5 करोड़ रुपए लोक निर्माण विभाग के पास जमा हो गए हैं। रजनीश कुमारी ने कहा कि विधायक राजेंद्र राणा के प्रयासों से डिग्री कालेज में अगले शैक्षणिक सत्र से आर्ट्स कक्षाएं शुरू हो जाएंगी। उन्होंने कहा कि राजेंद्र राणा की दूरदर्शी सोच के कारण ही आज सुजानपुर क्षेत्र के गांवों से फरीदाबाद, हरिद्वार, चंडीगढ़ और शिमला जैसे शहरों के लिए सीधी बस सुविधा उपलब्ध है। इसके अलावा लोगों की समस्याओं को घर द्वार पर हल किया जा रहा है।












