सरकारी स्कूल बलहड्डा में पराली प्रबंधन संबंधी लगाया गया जागरुकता कैंप

होशियारपुर, (द स्टैलर न्यूज़)। पिछले कई दिनों से चल रहे अभियान के अंतर्गत कृषि विज्ञान केंद्र बाहोवाल में सरकारी हाई स्मार्ट स्कूल बलहड्डा में पराली संभालने संबंधी जागरुकता कैंप लगाया गया। प्रोग्राम की शुरुआत में स्कूल के हैड मिस्ट्रेस निर्मला देवी ने आए माहिरों का स्वागत किया व पराली संभालने के लिए जागरुकता अभियान चलाने के लिए कृषि विज्ञान केंद्र के प्रयासों की प्रशंसा की। उन्होंने इस अभियान के प्रति विशेष सहयोग देने का भरोसा भी दिया।

Advertisements

विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए सहयोगी निदेशक(प्रशिक्षण) कृषि विज्ञान केंद्र बाहोवाल डा. मनिंदर सिंह बौंस ने पराली को संभालने की जरुरत व अलग-अलग तकनीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने पराली को आग लगाने से होने वाले नुकसान संबंधी व पराली में मौजूद अलग-अलग तत्वों की महत्ता के बारे में विस्तार से बताया। डा. बौंस ने पराली की बायो गैस प्लांट, ऊर्जा, मशरुम उत्पादन व पशु खुराक के तौर पर प्रयोग के बारे में जानकारी सांझी की। उन्होंने विद्यार्थियों को इस जागरुकता अभियान में अहम जिम्मेदारी निभाने व पराली संभालने के इस नेक संदेश को घर-घर पहुंचाने के लिए प्रेरित किया।

सहायक प्रोफेसर(कृषि इंजीनियरिंग) डा. अजैब सिंह ने धान की पराली प्रबंधन संबंधी मशीनरी के बारे में बच्चों को परिचित करवाया। इस मौके पर कृषि विज्ञान केंद्र की ओर से पराली को आग लगाने से होने वाले नुकसानों के प्रति विद्यार्थियों में जागरुकता पैदा करने के लिए भाषण, लेख व पेटिंग मुकाबले भी करवाए गए। विद्यार्थियों की ओर से सभी मुकाबलों में बढ़ चढ़ कर शमूलियत की गई। अलग-अलग मुकाबलों के विजेता विद्यार्थियों को उत्साहित करने के लिए सम्मानित भी किया गया। स्कूल के विद्यार्थियों की ओर से पराली प्रबंधन व पराली को आग लगाने से वातावरण, जमीन के स्वास्थ्य व मानवता पर बुरे प्रभावों संबंधी जागरुकता रैली भी निकाली गई। इस मौके पर साइंस मास्टर कंवरजीत सिंह, हिंदी मास्टर सर्बजीत सिंह, अंग्रेजी मिस्ट्रेस सरोज कुमारी, साइंस मिस्ट्रेस रजनी, कंप्यूटर मास्टर हरदेव सिंह व अन्य उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here