Tuesday, October 20, 2026
Home Himachal युवाओं पर हमारा कल निर्भर, बख्शे नहीं जाएंगे नशा कारोबारी: राणा

युवाओं पर हमारा कल निर्भर, बख्शे नहीं जाएंगे नशा कारोबारी: राणा

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा ।  मंगलवार को सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक राजेंद्र राणा ने ग्राम पंचायत चबूतरा के देहरियां में सुपर फिट फिटनेस जिम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने युवाओं को नशे जैसी बुरी आदतों से दूर करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि उत्तम स्वास्थ्य सुनिश्चित करने हेतू जिम बहुत अहम भूमिका निभाते है। आशा है कि युवा इस सुविधा का भरपूर लाभ उठाएंगे।

Advertisements

उन्होंने कहा कि समूचे विधानसभा क्षेत्र में नशे के खिलाफ अभियान छेड़ा गया है तथा नशा कारोबारियों को सलाखों के पीछे धकेला जाएगा। किसी भी व्यक्ति को युवाओं के जीवन से खिलवाड़ करने नहीं दिया जाएगा। युवाओं से ही हमारा कल निर्भर करता है। इन्हें बचाने की जिम्मेवारी भी हमारी है, जिसमें हर किसी को राजनीति से ऊपर उठकर सहयोग देना होगा। 

पुलिस प्रशासन को सख्त निर्देश दिए हैं कि नशा कारोबारियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाए। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि जन हित के कार्यों में भाग लें, जहां भी उनकी जरूरत महसूस हो तो निसंकोच उनसे संपर्क करें। नशे जैसी कुरीति को जड़ को समाज से उखाड़ने के प्रति हमेशा कृतसंकल्प हैं। इसके बाद विधायक राजेंद्र राणा ने ग्राम पंचायत करोट के सरोल में जनसमस्याओं को सुना व अधिकतर समस्याओं का मौके पर ही समाधान करने के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here