नई सोच संस्था द्वारा गोपाष्टमी के शुभ अवसर पर लगाया गया लंगर 

होशियारपुर  (द स्टैलर न्यूज़): गोपाष्टमी के शुभ अवसर पर नई सोच संस्था द्वारा गौधाम गऊशाला में गऊ माता की पूजा के उपरांत लंगर लगाया गया। लंगर का उद्घाटन वरिष्ठ भाजपा नेता व पूर्व कैबिनेट मन्त्री तीक्ष्ण सूद द्वारा किया गया। इस अवसर पर तीक्ष्ण सूद ने समूह शहर वासियों को गोपाष्टमी की बधाई व शुभ कामनायें दी और कहा कि गऊमाता की पूजा हमारे हिन्दु धर्म शास्त्रों में सबसे पवित्र मानी गई है क्योंकि इसमें 33 कोटि देवी-देवताओं का का वास होता है और समूह शहरवासियों से यह अपील की कि अपनी-अपनी रसोई में से पहली रोटी गऊमाता के लिए निकाली जाये।

Advertisements

इस अवसर पर तीक्ष्ण सूद के साथ नई सोच संस्था के संस्थापक अशवनी गैंद व ज़िला भाजपा महांमन्त्री व पूर्व पार्षद सुरेश भाटिया बिट्टू, ज़िला भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष शिवम ओहरी, राजीव महाजन, भाजपा नेता यशपाल शर्मा ने गऊमाता का आशीर्वाद प्राप्त किया और समूह शहरवासियों को गोपाष्टमी की बधाई व शुभ कामनायें दी।

इस अवसर पर संजीव अरोड़ा, कृष्ण अरोड़ा, सतपाल भाटिया (चाचा), मधुसूदन तिवाड़ी, हरीश गुप्ता, राजेश शर्मा, नीरज गैंद, कृष्ण अरोड़ा, राजेश शर्मा, सोनू टंडन, एच.के.नाकड़ा, रविन्दर गुप्ता, अभि भाटिया, मोहित कैंथ, अशोक कुमार शर्मा, कपिलदेव पराशर, अमनदीप बिट्टू, आदित्य राजपूत, राजन गुप्ता, लक्ष्मी गुप्ता, पवित्र सिंह, पंकज डढवाल, अमन सेठी, इन्द्रजीत सिंह, दीपक खन्ना, मोहित कुमार आदि ने गऊमाता का आर्शीवाद लिया और सभी ने लंगर का भी आनंद माना।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here