Wednesday, October 21, 2026
Home Himachal भाजपा की जीत का बड़ा कारण मोदी की गारंटी: विजय बहल

भाजपा की जीत का बड़ा कारण मोदी की गारंटी: विजय बहल

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा । भाजपा की जीत के लिए मोदी की गारंटी प्रभावी रही है जबकि कांग्रेस झूठी गारंटियों और अंतर्कलह से हार गई। यह बात  प्रसिद्ध समाजसेवी और सुजानपुर से भाजपा नेता  विजय बहल ने कही । उन्होंने कहा कि  कांग्रेस ने हिमाचल की तरह महिलाओं से भी कई झूठे वादे किए जिससे महिलाएं नाराज हो गई।

Advertisements

विजय बहल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सक्षम, प्रबल और कुशल नेतृत्व में राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के लोगों ने मोहर लगा दी है। उन्होंने कहा कि 2024  के लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा पहले से भी ज्यादा सीटें जीतकर फिर से सत्तासीन होगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की झूठी गारंटियों के मुकाबले देश को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पावरफुल भारत की गारंटी पर भरोसा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here