Sunday, October 25, 2026
Home Himachal भोरंज के बस्सी चौक पर कैनोपी लगाकर प्राप्त किए दावे या आक्षेप

भोरंज के बस्सी चौक पर कैनोपी लगाकर प्राप्त किए दावे या आक्षेप

भोरंज (द स्टैलर न्यूज़)। मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य के तहत भोरंज विधानसभा क्षेत्र में भी 11 से 14 दिसंबर तक चलाए गए विशेष अभियान के दौरान निर्वाचन विभाग ने बस्सी चौक पर कैनोपी लगाकर मतदाता सूचियों में नए नाम शामिल करने को लेकर दावे और आक्षेप प्राप्त किए।

Advertisements

भोरंज विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं एसडीएम राकेश शर्मा ने बताया कि इस दौरान फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का प्रारूप आम जनता के निरीक्षण के लिए उपलब्ध करवाया गया तथा आम लोगों से निर्धारित फार्मों पर दावे या आक्षेप प्राप्त किए गए। इसके अलावा आम लोगों को मतदाता सूचियों से संबंधित कई महत्वपूर्ण जानकारियां भी दी गईं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here