Sunday, October 25, 2026
Home Himachal हमीरपुर उपमंडल के 2 वार्डों में बनाए कंटेनमेंट जोन

हमीरपुर उपमंडल के 2 वार्डों में बनाए कंटेनमेंट जोन

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़)। कोरोना संक्रमण के मामले सामने आने के बाद हमीरपुर उपमंडल की दो ग्राम पंचायतों का कुछ क्षेत्र कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। एसडीएम डॉ. चिरंजी लाल चौहान ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं और ये आदेश तुरंत प्रभाव से लागू कर दिए गए है।

Advertisements

आदेशों के अनुसार ग्राम पंचायत डिडवीं टिक्कर के वार्ड नंबर 8 गांव टिक्कर में केवल एक मकान और ग्राम पंचायत टिक्कर बुहला के वार्ड नंबर 5 गांव टिक्कर बुहला का एक हिस्सा कंटेनमेंट जोन बनाया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here