Monday, October 26, 2026
Home Himachal आरटी-पीसीआर टैस्ट में 9 लोग निकले कोरोना पॉजीटिव

आरटी-पीसीआर टैस्ट में 9 लोग निकले कोरोना पॉजीटिव

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़)।  जिला में सोमवार को आरटी-पीसीआर टैस्ट में 9 लोग कोरोना पॉजीटिव पाए गए हैं।

Advertisements

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अर्चना सोनी ने बताया कि पॉजीटिव पाए गए लोगों में गलोड़ क्षेत्र के गांव खरूनी की 55 और 30 वर्षीय दो महिलाएं, इसी क्षेत्र के गांव झरमानी का 54 वर्षीय व्यक्ति, चौरी क्षेत्र के गांव मझोट के दो लोग 44 वर्षीय व्यक्ति और 18 वर्षीय युवती, भोरंज का 41 वर्षीय व्यक्ति, कंजयाण क्षेत्र के गांव चत्रौट की 22 वर्षीय युवती और करोट क्षेत्र के गांव सरोहल का 21 वर्षीय युवक शामिल है। इनके अलावा मेडिकल कालेज अस्पताल हमीरपुर में एक 29 वर्षीय महिला भी पॉजीटिव पाई गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here