Thursday, October 29, 2026
Home Himachal समीरपुर में स्वास्थ्य जांच कैम्प आयोजित

समीरपुर में स्वास्थ्य जांच कैम्प आयोजित

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: रजनीश शर्मा। बुधवार को हमीरपुर जिला की भोरंज विधानसभा की ग्राम पंचायत समीरपुर में सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा द्वारा स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा की टीम की देखरेख में संपन्न हुए स्वास्थ्य जांच शिविर में लगभग सभी वर्गों बच्चों बूढ़ों और महिलाओं ने नियमित स्वास्थ्य जांच करवाई और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को दूर करने के लिए विशेषज्ञ डॉक्टर से परामर्श व दवाइयां ग्रहण की।

Advertisements

डॉक्टर जोगिंदर की अगुवाई में पंचायत के लोगों ने स्वास्थ्य जांच शिविर का सेवा लाभ उठाया और दिनभर कई लोगों ने अपना स्वास्थ्य की जांच करवाई। इस जांच शिविर के दौरान विभिन्न रोगों के मेडिकल टेस्ट भी मौके पर किए गए और उनकी रिपोर्ट के अनुसार संबंधित व्यक्ति को दवाइयां भी बांटी गई। यह सारी सुविधा पूर्णता निशुल्क पंचायत के लोगों के लिए केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर के सहयोग से प्रयास सोसाइटी द्वारा उपलब्ध कराई गई। 

 इस मौके पर मौजूद ग्राम पंचायत  के प्रधान चंद्रमोहन ने सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा की टीम प्रयास सोसाइटी और केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर का धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि एक बेहतरीन स्वास्थ्य सुविधा हमारे क्षेत्र में उपलब्ध हुई है जिसका लाभ हर वर्ग के व्यक्ति को घर द्वार पर मिल रहा है जिसके लिए हम तहे दिल से सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा की टीम प्रयास सोसाइटी और केंद्रीय मंत्री का धन्यवाद व्यक्त करते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here