Saturday, October 10, 2026
Home Himachal सीएम सुक्खू के नेतृत्व में सुधर रही हिमाचल की आर्थिक स्थिति: नरेश ठाकुर 

सीएम सुक्खू के नेतृत्व में सुधर रही हिमाचल की आर्थिक स्थिति: नरेश ठाकुर 

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता नरेश ठाकुर ने कहा की  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुखू सत्ता में आने से पहले जो वायदे कांग्रेस ने प्रदेश की जनता के साथ किये थे, उनको एक एक करके पूरा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखुविंद्र सिंह  ने हिमाचल की बागडोर संभाली तो उन्होंने प्रदेश की आर्थिकी स्थिति को मजबूत करने के कदम उठाये। आज उसी का ही परिणाम है की प्रदेश की आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है।

Advertisements

उन्होंने कहा कि भाजपा को केंद्र में हिमाचल की हितों की आवाज उठानी चाहिए लेकिन भाजपा विकास के नाम पर भी राजनीति कर रही है। नरेश ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में प्रदेश में हुए नौ उपचुनावों में से छः उपचुनाव जीत भाजपा को करारा जबाव दिया है। सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में कांग्रेस एकजुट हो भाजपा के हर राजनीतिक षड्यंत्र का सामना करने में मजबूती से खड़ी है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here