Tuesday, October 27, 2026
Home Himachal बढार से झनिक्कर वाया कैहरवीं दिम्मी सड़क का एफडीआर तकनीक से बनाने...

बढार से झनिक्कर वाया कैहरवीं दिम्मी सड़क का एफडीआर तकनीक से बनाने का काम शुरू

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा। हमीरपुर जिला के उपमंडल भोरंज के तहत बढार से झनिक्कर वाया कैहरवीं सड़क फुल डेप्थ रिक्लेमेशन (एफडीआर ) तकनीक से बनाने का कार्य  लोक व निर्माण विभाग ने  शुरू कर दिया। बुधवार को लोक निर्माण विभाग भोरंज उपमंडल के अधिशाषी अभियंता केके भारद्वाज की अगुवाई में सहायक अभियंता , कनिष्ठ अभियंता एवं निर्माण एजेंसी ने सड़क को पक्का करने के कार्य की शुरुआत की।  इससे पहले जल शक्ति विभाग की पेयजल पाइपों  को और गहराई तक दबाने का कार्य  शुरू किया गया था, जिसे पूरा कर लिया गया  है।

Advertisements

सुधरेगी सड़क की दशा

बढार से झनिक्कर वाया कैहरवीं  दिम्मी सड़क को एफडीआर तकनीक से बनाने का प्रपोजल तैयार किया  जिसके लिए तीन फुट तक इस सड़क पर खुदाई की गई है।  इस रूट पर बसों का चलना शुरू हो गया है, लेकिन दोपहिया वाहन चालकों को अभी परेशानी का सामना करन पड़ रहा है। विधायक सुरेश कुमार ने भोरंज उपमंडल की सड़कों का चौड़ीकरण और एंबुलेंस योग्य सड़क हर गांव तक पहुंचाने के लिए कार्य शुरू करवाया है। सड़कों के लिए बीते दो वर्षों में भोरंज क्षेत्र में सड़क सुधार व निर्माण पर लगभग 250 करोड़ रुपए मंजूर किए जा चुके हैं।

बुधवार से शुरू हुआ काम: केके भारद्वाज

इस बारे में लोक निर्माण विभाग के अधीशाषी अभियंता केके भारद्वाज ने बताया कि सड़क को नई तकनीक से बनाने का काम शुरू हो चुका है। इसके लिए मशीनरी पहुंच गई है। उन्होंने बताया कि पाइपें बदलने का कार्य पूरा हो गया है। बुधवार से बढार से कैहरवीं सड़क को एफडीआर तकनीक से तैयार किया जा रहा है। इस सड़क को जितना जल्द होगा तैयार करवाने की कोशिश की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here