Wednesday, October 21, 2026
Home Himachal एन.एस.एस. स्वयंसेवकों ने छात्रों को दी समाजसेवा की सीख

एन.एस.एस. स्वयंसेवकों ने छात्रों को दी समाजसेवा की सीख

हमीरपुर/भोरंज(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: रजनीश शर्मा। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भोरंज में राष्ट्रीय सेवा योजना (एन.एस.एस.) के शिविर में समाजसेवी शांतनु ने स्वयंसेवकों को समाजसेवा के लिए प्रेरित किया। सात दिन के इस शिविर में रविवार को समाजसेवक शांतनु ने स्वयंसेवकों को समाजसेवा, समय प्रंबधन, सहनशीलता, नैतिकता एवं माता-पिता की सेवा की सीख दी।

Advertisements

उन्होंने कहा कि छात्र जीवन में सीखे गए सामाजिक गुण जीवन भर काम आते हैं। शांतनु ने कहा कि समाज में बीमार, गऱीब व बुजुर्ग बेसहारा लोगों को युवाओं की हमेशा ज़रूरत रहती है, लेकिन इस सेवा से युवा विमुख होते जा रहे हैं। राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी राजेश शर्मा ने बताया कि शिविर में 50 स्वयंसेवक भाग ले रहे हैं। इस दौरान दियालड़ी गाव के रास्ते, आंगनवाड़ी केंद्र व महिला मंडल भवन की सफाई की गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here