Thursday, October 22, 2026
Home Himachal बारीं मंदिर में चल रही शिव पुराण कथा में राजेंद्र राणा सहित...

बारीं मंदिर में चल रही शिव पुराण कथा में राजेंद्र राणा सहित श्रद्धालुओं ने लिया छठे दिन की कथा का आनंद

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा। टौणी देवी के नजदीक ऐतिहासिक शिव मंदिर बारीं में 17 से 25 अप्रैल तक चल रही  शिव पुराण कथा के छठे दिन सुजानपुर के पूर्व विधायक राजेंद्र राणा सहित श्रद्धालुओं ने  कथा  का आनंद लिया । कथा का  व्याख्यान पंडित अंकुश शर्मा पलासला वाले कर रहे हैं। मंगलवार को पूर्व विधायक राजेंद्र राणा का शिव मंदिर बारी में पहुंचने पर शिव मंदिर महिला कमेटी बारीं मंदिर और मंदिर कमेटी  द्वारा  अभिनंदन किया गया। इस मौके पर राजेंद्र राणा ने स्थानीय ग्रामीणों एवं महिला कमेटी द्वारा मिलकर मंदिर में शिवपुराण कथा का आयोजन करने पर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि  आज के भौतिक युग में हमारे सनातन ग्रंथ एवं पुराण हमारा मार्गदर्शन करने में सक्षम है।

Advertisements

उन्होंने कहा की भागवत चरणों में बिताया वक्त कई पापों को दूर कर देता है। उन्होंने शिव मंदिर महिला कमेटी बारी को कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए बधाई दी तथा कथा में अपनी नेक कमाई से अंशदान भी किया। कथा के छठे दिन व्यासपीठ पर आसीन पंडित अंकुश शर्मा ने जीवन में सुचिता, पवित्रता और शुद्धता लाने के लिए जोर दिया। उन्होंने कहा कि कर्मों का फल मिलता है। कर्म अच्छे होंगे तो फल अच्छे मिलेंगे। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here