Wednesday, October 21, 2026
Home Himachal टौणी देवी में रविवार से शुरू होगा तारा रत्न मेमोरियल दो दिवसीय अंडर...

टौणी देवी में रविवार से शुरू होगा तारा रत्न मेमोरियल दो दिवसीय अंडर 19 बॉयज  बास्केटबाल टूर्नामेंट 

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा। बास्केटबाल गेम के लिए इंटरनेशनल लेवल तक के खिलाड़ी तैयार करने वाले टौणी देवी कस्बे में रविवार और शनिवार को तारा रत्न मेमोरियल दो  दिवसीय अंडर 19  बॉयज बास्केटबाल टूर्नामेंट  शुरू हो रहा है। इसके लिए पूरी तैयारियां कर ली गई हैं। प्रदेश भर से करीब 14  टीमें हिस्सा लेने  टौणी देवी पहुंच रही हैं।  देश के पूर्व प्रधानमंत्री परम श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई की जयंती को समर्पित इस टूर्नामेंट को लेकर खिलाड़ियों तथा आयोजकों में विशेष उत्साह है।  विजेता टीम को 15 हजार रूपए व ट्रॉफी तथा उपविजेता टीम को 13 हजार रुपए व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा  बास्केटबाल गेम से जुड़े क्षेत्र के पुराने खिलाड़ियों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया जाएगा।

Advertisements

प्रोफेसर विक्रम राणा करेंगे शुभारंभ , प्रोफेसर धूमल करेंगे क्लोजिंग

आयोजनसमिति के अध्यक्ष विजय बहल ने बताया कि शिक्षा जगत से जुड़े रहे प्रोफेसर विक्रम सिंह राणा स्टेट लेवल  टूर्नामेंट का शुभारंभ 24 दिसंबर को सुबह 10 बजे  करेंगे। वहीं 25 दिसंबर को  सुबह 10 बजे पहले सेमीफाइनल  में डीएसपी सुरजीत सिंह मुख्य अतिथि होंगे। इसी दिन दूसरे सेमीफाइनल के मुख्य अतिथि पूर्व इंटरनेशनल बास्केटबाल प्लेयर बेली राम होंगे। दूसरा सेमीफाइनल 12 बजे खेला जाएगा। विजय बहल ने बताया कि 25 दिसंबर को दोपहर 2 बजे फाइनल मैच होगा । इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री प्रोफेसर  प्रेम कुमार धूमल मुख्य अतिथि होंगे। प्रोफेसर धूमल विजेता और उपविजेता टीमों को नकद इनाम तथा ट्रॉफी देकर सम्मानित करेंगे। इसके अलावा बेस्ट प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट और क्षेत्र के पूर्व बास्केटबाल खिलाड़ियों को भी प्रोफेसर धूमल सम्मानित करेंगे।

बहल परिवार और जिला बास्केटबाल एसोसिएशन हमीरपुर का विशेष सहयोग

रविवार से शुरू हो रहे  तारा रत्न मेमोरियल दो  दिवसीय अंडर 19 बॉयज  बास्केटबाल टूर्नामेंट  के आयोजन के लिए बहल परिवार तथा जिला बास्केटबाल एसोसिएशन हमीरपुर का विशेष सहयोग  रहेगा। आयोजन समिति के महासचिव कश्मीर सिंह चौहान ने बताया कि तिलक राज बहल, विजय बहल और राज कुमार बहल के पूर्ण वित्तीय सहयोग के बिना इस टूर्नामेंट आयोजन संभव नहीं था। उन्होंने बताया कि जिला बास्केटबाल एसोसिएशन इस टूर्नामेंट के आयोजन के लिए पूर्ण तकनीकी सहयोग प्रदान कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here