भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी की मनाई जयंती

रूपनगर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: ध्रुव नारंग। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिला रूपनगर दफतर के समक्ष भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती मनाई। इस मौके भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष जगदीश चंद्र काजला के नेतृत्व में स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी को श्रद्धा के फूल अर्पित किए व उनके द्वारा किए गए कार्यों को याद किया गया। इस मौके संबोधन करते हुए मंडल प्रधान श्री काजला ने कहा कि अटल जी का जन्म 25 दिसंबर 1924 को ग्वालियर में हुआ था। उन्होंने कहा कि देश की राजनीति में अटल जी ने अमिट छाप छोड़ी, लेकिन राजनेता होने के साथ ही पत्रकार और कवि के रूप में भी अटल जी का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

Advertisements

अटल जी का जीवन संघर्षों से भरा रहा, जिसे उन्होंने अपने कविताओं और विचारों में बहुत ही संजीदगी के साथ उतारा। उन्हांेने कहा कि अटल जी ने निःस्वार्थ भाव से देश व समाज की सेवा की और भाजपा की स्थापना के माध्यम से देश में राष्ट्रवादी राजनीति को नई दिशा दी। जहां एक ओर उन्होंने परमाणु परीक्षण और कारगिल युद्ध में विश्व को उभरते भारत की शक्ति का एहसास करवाया, तो वहीं दूसरी ओर देश में सुशासन की परिकल्पना को चरितार्थ किया। उनके विराट योगदान को देश हमेशा याद रखेगा। इस मौके उनके साथ राकेष चोपड़ा, अमरीक सिंह, लोकेश कुमार, जरनैल सिंह भाउवाल, सतिंदर नागी, विषाल, हिम्मत सिंह, संजय प्रताप जैन, एडवोकेट सुखदेव शर्मा, जतिंदर धीमान, अभिषेक अग्निहोत्री, तनवीर राणा, सुखबीर तंबर, जीवत जैन, दर्षन लाल वर्मा, केहर सिंह, मोनू वर्मा, हरवीर, चरनजीत सिंह आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here