Sunday, October 25, 2026
Home Himachal महिला मंडलो की बहनों के बीच लोकगीत, देश भक्ति, गीत व भजन...

महिला मंडलो की बहनों के बीच लोकगीत, देश भक्ति, गीत व भजन के होंगे मुकाबले: अर्चना चौहान 

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा । भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष अर्चना चौहान ने मीडिया को बताया कि खेल महाकुंभ की तर्ज पर अब हमीरपुर जिला के पांचो विधानसभा क्षेत्रो में महिला मंडलो की बहनों के बीच लोकगीत, देश भक्ति गीत व भजन के माध्यम से रोमांचक मुकाबले करवाए जाएंगे। 

Advertisements

अनुराग ठाकुर का जताया आभार

उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री  अनुराग ठाकुर ने हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के  हर वर्ग के लिए कोई न कोई आयोजन धरातल पर चलाऐ हुऐ है। शिक्षा ,स्वास्थ्य ,खेेल या फिर  रोजगार के क्षेत्र में ऐसे कई कार्यक्रम लोकप्रिय हो चुके हैं। अर्चना चौहान ने कहा कि खेल महाकुंभ की तर्ज पर अब  पहले मंडल स्तर पर ये आयोजन  चलेंगे।  

हर विधानसभा क्षेत्र में होंगे चार – चार सेक्टर

हर विधानसभा क्षेत्र में  चार चार सेक्टर बनाए गए। इनमें सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र से चार सेक्टर बनाए गये।टौणी देवी ,चौरी, ककड़, सुजानपुर नादौन विधानसभा क्षेत्र से नौहंगी, लहडा वार्ड, बेला वार्ड, मालंग, बडसर विधानसभा क्षेत्र से करेर, बिझड़, गारली,दादंडू, भोरंज विधानसभा क्षेत्र से भरेडी, समीरपुर, टिकरी मिन्हासा, पट्टा, हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र से गसोता, मेवा टिकर ,हमीरपुर ग्रामीण ,हमीरपुर शहर ,पांचो विधानसभा क्षेत्र में 20 टीमे बनाई जाएंगी हर सेक्टर से दो टीमे चुनी जाएगी। इस प्रकार से जिला के 20 सेक्टरों से 40 टीमे चुनी जाएगी ।

सभी टीम सदस्य होंगी सम्मानित

 पांचो विधानसभा क्षेत्रो से महिला मंडलो द्वारा  भेजी सभी टीमों को कार्यक्रम में  मुख्य अतिथि  द्वारा सम्मानित किया जाएगा। चुनी हुई 40 टीमों का जिला स्तर पर आपस में सुपर मुकाबला होगा। महिला मंडलों के इन मुकाबलो में सिलेक्शन टीम बाहर से आएगी। जिन-जिन महिला मंडलों की टीमे प्रथम ,द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहेगी उन्हें पुरस्कृत किया जाएगा। 

इस रोमांचक मुकाबले में जरूर हिस्सा लें : अर्चना चौहान 

महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष अर्चना चौहान ने कहा कि 5 जनवरी से 15 जनवरी तक घर-घर जाकर विधानसभा के हर महिला मंडल को महिला मोर्चा द्वारा निमंत्रण दिया जाएगा तथा इस कार्यक्रम की शुरुआत 20 जनवरी से हो जाएगी। उन्होंने सभी महिला मंडलों से  निवेदन किया है कि वह इन कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग ले।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here