Thursday, October 22, 2026
Home Himachal चालक ने मेला ग्राउंड में सोए हुए 4 प्रवासी बच्चों पर चढ़ाया...

चालक ने मेला ग्राउंड में सोए हुए 4 प्रवासी बच्चों पर चढ़ाया ट्रक, 1 की मौत, 3 घायल

कांगड़ा (द स्टैलर न्यूज़)। श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम के साथ लगते गांव डाढ के मेला ग्राउंड में एक दर्दनाक हादसा होने की सूचना मिली है। जहां एक ट्रक चालक ने सोए हुए चार बच्चों पर ट्रक चढ़ा दिया। जिसके कारण एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक की दोनों टांगें कट गईं और दो गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसके बाद चालक मौके से फरार हो गया।

Advertisements

जानकारी मुताबक 10:30 बजे स्थानीय ड्राइवर सोनू अपने ट्रक को लेकर मेला ग्राउंड में पहुंचा और उसने बैक करते हुए ट्रक को सोए हुए प्रवासी बच्चों पर चढ़ा दिया। हादसे के दौरान बच्चों के माता-पिता खाना लाने गए हुए थे। घायलों को जल्द ही अस्पताल में दाखिल करवाया गया।  हादसे के बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे एसएचओ पालमपुर सुरिंद्र कुमार का कहना है कि ड्राइवर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here