Sunday, October 25, 2026
Home Himachal एल.ओ.सी. मेंढर सैक्टर में आई.ई.डी. ब्लास्ट, एक जवान शहीद, सात घायल

एल.ओ.सी. मेंढर सैक्टर में आई.ई.डी. ब्लास्ट, एक जवान शहीद, सात घायल

राजौरी (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: अनिल भारद्वाज। भारत-पाक नियंत्रण सीमा रेखा (एल.ओ.सी.) के साथ लगते मेंढर सेक्टर में आई.ई.डी. ब्लास्ट हुआ है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक जिला पुंछ के अंतर्गत भारत-पाक नियंत्रण रेखा (एल.ओ.सी.) के साथ सटे मेंढर सेक्टर के पास यह धमाका तब हुआ, जब सेना का दल नियंत्रण रेखा की पैदल निगरानी कर रहा था।

Advertisements

इस ब्लास्ट में एक जवान की मौत हो गई, वहीं 7 जवान घायल हो गए हैं। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने सेना के एक जवान की मौत और सात अन्य के घायल होने की पुष्टि की। उनके मुताबिक बुधवार को राज्य जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के मेंढर में नियंत्रण रेखा के पास एक आई.ई.डी. विस्फोट होने से सेना का एक जवान शहीद हो गया और सात अन्य घायल हो गए।

जिस समय यह विस्फोट हुए उस समय 12 मद्रास रेजिमेंट का एक दल डेरा डबसी क्षेत्र से गुजर रहा था। घायल जवानों को पास के ही सेना के स्वास्थ्य सुविधा के लिए ले जाया गया है। घायल सैनिकों में से एक जवान शहीद हो गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here