
हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा। तहसील टौणी देवी के ग्राम ऊटपुर में 1 जून 2025 को पारंपरिक दंगल प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और जम्मू से आए नामी पहलवानों ने भाग लिया और दर्शकों को रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डा. प्रताप चंद थे। उनके साथ मंच पर दिलीप सिंह (अध्यक्ष, दंगल समिति), रणजीत सिंह (उपाध्यक्ष, पूर्व सैनिक), कीकर सिंह (पूर्व सूबेदार) और संजीव कुमार (प्रधानाचार्य) भी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पहलवानों को दंगल समिति द्वारा सम्मानित किया गया।

प्रथम पुरस्कार: रसीद खान (जम्मू)- ₹9,100/- नकद साथ में गद्दा द्वितीय पुरस्कार: राशिफ (मलेरकोटला, पंजाब)- ₹6,100/- नकद साथ में गागर वहीं, दंगल समिति के अन्य सक्रिय सदस्य राकेश चंद ठाकुर, विजय कुमार, तिलक राज ठाकुर, बेनी राम, राकेश कुमार एवं राजू ने कार्यक्रम की व्यवस्था एवं संचालन में महत्वपूर्ण योगदान दिया। पूरे गांव की भागीदारी के साथ यह आयोजन अत्यंत सफल और प्रेरणादायक रहा। ग्रामीणों ने पहलवानों का उत्साहवर्धन किया और आयोजन को सांस्कृतिक उत्सव के रूप में मनाया। दंगल समिति ने सभी आगंतुकों, खिलाड़ियों और ग्रामवासियों का आभार प्रकट किया तथा भविष्य में भी ऐसे आयोजनों की प्रतिबद्धता जताई।












