हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़)। सोमवार रात को हमीरपुर जिला के नगरों और गांवों में दीपावली सी जगमगाहट रही। श्री राम लला की अयोध्या में विराजने की खुशी में एक बार फिर दिवाली मनाई गई। इस दौरान पटाखे फोड़े गए।
भजन कीर्तन का दौर चला रहा तथा मिष्ठान एक दूसरे को बांट कर दिवाली महोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। मंदिरों को खूबसूरत ढंग से सजाया गया था। भाजपा महिला मोर्चा तथा महिला शक्ति ने जय श्री राम के नारे लगा भगवान राम के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की।