हमीरपुर शहर को नशा मुक्त करने के लिए पुलिस ने छेड़ा अभियान

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: रजनीश शर्मा। हमीरपुर पुलिस ने नशे के खिलाफ मुहिम छेड़ दी है। नशे को जड़ से खत्म करने के लिए नशा निवारण समिति का गठन किया गया। जानकारी देते हुए सदर एस.एच.ओ संजीव गौतम ने बताया कि नशा निवारण समिति के माध्यम से नशे के खिलाफ जागरूक अभियान शुरू किया जा रहा है।

Advertisements

इस अभियान में जुडऩे के लिए पुलिस का सहयोग करने के लिए लोगों की सहभागिता बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि इस अभियान से जुडऩे के लिए सदस्य बनने के लिए लोगों को आगे आने की जरूरत है, ताकि समाज में नशे का व्यापार कर रहे कारोबारियों पर नकेल कसी जा सके। गौतम ने कहा कि इसका मूल उद्देश्य समाज की सहभागिता सुनिश्चित करना है।

उन्होंने बताया कि समिति के माध्यम से आम जनता को नशे के प्रभावों से जागरूक करवाना है। उन्होंने शहर वासियों से भी अपील की कि नशे की मुहिम में पुलिस का साथ देने के लिए जल्द पुलिस थाना में संपर्क करें। उन्होंने बताया कि नशा निवारण समिति का व्हाटसप्प गु्रप भी तैयार किया जा रहा है, जिसमें इसके सदस्य गुपचुप तरीके से असमाजिक सूचना का प्राप्त कर सके। इस अवसर पर पब्लिक पुलिस एसोसिएशन के सदस्य भी मौजूद रहे। पी.पी.ए के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा लोगों को नशा निवारण समिति में जोडऩे के लिए निर्देश दिए गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here