Wednesday, October 28, 2026
Home Hoshiarpur अरुण कुठारिया ने बेटे के जन्मदिन पर किया रक्तदान

अरुण कुठारिया ने बेटे के जन्मदिन पर किया रक्तदान

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: मुक्ता वालिया। भारत विकास परिषद् के जिला सचिव रजिंदर कुमार मोदगिल के आह्वान पर मोरिया पेलेस बहादुरपुर के मालिक अरुण कुठारिया ने अपने बेटे पारस कुठारिया के जन्मदिन पर भाई कन्हैया जी ब्लड बैंक होशियारपुर में रक्तदान किया। इस अवसर पर भारत विकास परिषद् के प्रधान व प्रमुख समाज सेवी संजीव अरोड़ा विशेष तौर पर मौजूद हुए।

Advertisements

इस मौके पर संजीव अरोड़ा ने कहा कि हम सभी को अपने जीवन के अहम दिनों पर रक्तदान करना चाहिए क्योंकि रक्तदान ही सबसे बड़ा दान है। अरुण कुठारिया व उनके बेटे द्वारा इस खुशी के मौके पर रक्तदान करना एक सराहनीय कदम है। इस मौके पर रजिंदर मोदगिल ने कहा कि रक्तदान करने से हमारा स्वास्थ्य निरोग रहता है तथा समय-समय पर अपने खून की जांच होती रहती है। इस अवसर पर रजिंदर मोदगिल, एच.के. नक्कड़ा, वरिंदर चोपड़ा, शाम नरूला, दीपक मेंहदीरत्ता, दिलबाग सिंह भाई कन्हैया जी ब्लड बैंक आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here