भगवंत मान तथा आप की जीत पर लक्की सिंह ने दी बधाई

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब की 117 विधानसभा सीटों में आम आदमी पार्टी ने 92 सीटों पर ऐतिहासिक जीत हासिल की है। पार्टी ने सभी रिकार्ड तोड़ते हुए इस आंकड़े को छुआ है। उक्त बात समाज सेवी कुलविंदर सिंह लक्की ने करते हुए आम आदमी पार्टी तथा भगवंत मान की जीत पर बधाई दी। लक्की सिंह ने कहा कि संगरूर के सांसद और आम आदमी पार्टी के चेहरे भगवंत मान ने संगरूर जिले की धुरी विधानसभा क्षेत्र से भारी बहुमत के साथ जीत हासिल की है। जिसके लिए पंजाब के सभी लोग बधाई के पात्र हैं। कुलविंदर सिंह लक्की जोकि भाजपा के कार्यकर्ता थे उन्होंने अब आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया है तथा उन्होंने होशियारपुर से आम आदमी पार्टी के विजेता ब्रह्म शंकर जिम्पा को भी बधाई दी है।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here