Saturday, October 31, 2026
Home Hoshiarpur घटिया सडक़ निर्माण के जिम्मेदार अधिकारियों और ठेकेदार पर हो कार्यवाही: हरीश...

घटिया सडक़ निर्माण के जिम्मेदार अधिकारियों और ठेकेदार पर हो कार्यवाही: हरीश आनंद

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। कमेटी बाजार में गत रात्रि हुआ हादसा बहुत ही दुखदायी है और भविष्य में ऐसा न हो इसके लिए इस सडक़ के निर्माण में प्रयोग मटीरियल की जांच होनी चाहिए तथा इसके लिए जिम्मेदार ठेकेदार और निगम अधिकारियों पर कार्यवाही सख्ती से की जानी चाहिए। यह मांग जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष हरीश आनंद ने आज यहां जारी एक प्रैस विज्ञप्ति में की। हरीश आनंद ने कहा कि बड़े ही दुख की बात है कि जब से इस सडक़ का निर्माण शुरु हुआ था तभी से इसके घटिया निर्माण को लेकर बाजार वाले रोष व्यक्त करते रहे और उनके द्वारा मांग की जाती रही थी कि इसका निर्माण तय माणकों के तहत ही करवाया जाए। लेकिन उस समय किसी ने उनकी एक न सुनी। इसका नतीजा सभी के सामने है। उन्होंने कहा कि इस हादसे में घायल हुए नवीन एवं उसके परिजनों के इलाज का सारा खर्च ठेकेदार और निगम अधिकारियों से वसूला जाए।

Advertisements

उन्होंने कहा कि इसके साथ ही सिविल सप्लाई अधिकारियों पर भी कार्यवाही की जानी चाहिए, जिन्होंने भीड़भाड़ एवं तंग बाजार में सायं 6, साढे 6 बजे ही सप्लाई देने की आज्ञा दी और वो भी ओवरलोड ट्राली को। तंग बाजार में इतना लोड़ लेकर शाम के समय में ही उसे आने की आज्ञा देने वाले ट्रैफिक पुलिस वालों को भी कटघरे में खड़ा करना चाहिए। क्योंकि सुबह 8 से सायं 8 बजे तक शहर के भीतर भारी वाहनों की एंट्री पर रोक के आदेश जिला प्रशासन द्वारा जारी हैं। पर उनका पालन होता नहीं दिखता। जिसके लिए जिला प्रशासन भी इसके लिए जिम्मेदार है। श्री आनंद ने कहा कि विजीलैंस को किसी की शिकायत का इंतजार किए बिना इस सडक़ के निर्माण हुई धांधली का पर्दाफाश करना चाहिए। विजीलैंस की कार्यवाही भविष्य में घटिया निर्माण करने वाले ठेकेदारो और अधिकारियों के लिए एक सबक होगी और कोई भी जनता की जान से खिलवाड़ करने की हिम्मत नहीं करेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here