बलबीर सिंह को कैबिनेट मंत्री बनाए जाने से गौरवांवित हुआ सैनी समाज:कुलवंत सैनी

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार द्वारा बलबीर सिंह सैनी को कैबिनेट मंत्री बनाए जाने से पूरा सैनी समाज आज खुद को गौरवांवित महसूस कर रहा है। यह विचार नगर पालिका कर्मचारी संगठन के प्रदेश नेता कुलवंत सिंह सैनी ने व्यक्त किए। कुलवंत सिंह सैनी ने कहा कि सैनी समाज को राजनीतिक तौर पर हमेशा से ही अनदेखी का शिकार किया जाता रहा है तथा जब आप की सरकार बनी तो भी सैनी समाज को उम्मीद थी कि प्रदेश में सैनी समाज के नेताओं को भी सरकार में प्रतिनिधित्वता मिलेगी, लेकिन समाज को हताश होना पड़ा था।

Advertisements

लेकिन अब जबकि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा बलबीर सिंह सैनी को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है तो इससे समाज के उत्थान से जुड़े मसले हल होने की उम्मीदें भी प्रवल हो गई हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें आशा है कि कैबिनेट मंत्री बलबीर सिंह जहां सरकार द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी को निष्ठा से निभाएंगे और जनता की भलाई योजनाओं को जमीनी स्तर पर लागू करवाएंगे, वहीं सैनी समाज की समस्याओं को भी सरकार के समक्ष उठाकर दूर करवाएंगे। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here