
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। युवा वाहिनी की और से महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन कर माता चिंतपूर्णी जी के जन्मदिन पर माता चिंतपूर्णी चौक प्रसाद वितरण का अहम निर्णय लिया गया। इस अवसर पर युवा वाहिनी के जिला प्रधान अश्वनी शर्मा छोटा ने समस्त भक्तों से अपील किया है की माता चिंतपूर्णी जी के जन्मदिन के शुभ अवसर पर केक काटने की बजाय भक्त कंजक पूजन, हवन पूजन अन्य मांगलिक कार्य करके मनाया जाए। ताकि समाज में सनातन के संस्कृति का संचार हो सके उन्होंने कहा की सनातन की संस्कृति में कभी भी केक काटने की प्रथा नही रही है और इस दिन की पवित्रता को देखते हुए इसमें पछमी सभ्यता का प्रभाव नहीं पडऩे दीया जाएगा।

इस मौके पर अश्विनी छोटा ने बताया कि 16 मई दिन सोमवार को सुबह 10 बजे माता चिंतपूर्णी जी के जन्मदिन पर माता चिंतपूर्णी चौंक समीप लंगर लगाया जाएगा। इस मौके पर अश्वनी शर्मा छोटा, दीपक पूरी, राजेश वर्मा, शिव पराशर, विकास शर्मा, समीर पंडित, कुमार साहिल वधावा, अमित गुप्ता, सुखवीर मल्होत्रा, गुरमीत सिहरा, देवम गुप्ता, चरणजीत सेठी आदि उपस्थित थे।
फोटो कैप्शन: बैठक के दौरान उपस्थित गणमान्य।












