Wednesday, October 7, 2026
Home Himachal मुख्यमंत्री के गृह जिला में 6 वर्षों से जमीन की तकसीम के...

मुख्यमंत्री के गृह जिला में 6 वर्षों से जमीन की तकसीम के लिए भटक रहा पूर्व सैनिक, अब मामला उपायुक्त कार्यालय पहुंचा

The Stellar News Logo

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा। एक तरफ जहां प्रदेश की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार द्वारा राजस्व सुधारों को लेकर रजिस्ट्री इंतकाल, तकसीम , बंदोबस्त तक के लिए डेडलाइन तय गई है। वहीं मुख्यमंत्री के गृह जिला का एक 62 वर्षीय पूर्व सैनिक अपनी जमीन की तकसीम के लिए पिछले छः वर्षों से पटवारी और तहसील कार्यालय के चक्कर काटने को मजबूर है। प्रार्थी के मुताबिक पटवारी आता है , लोगों के  बन्ने गाड़ चला जाता है और उनकी तकसीम नहीं हो रही। उधर तहसीलदार का कहना है कि मुझे इस सारे मामले का पता ही आज लगा है। बताते चलें कि हमीरपुर तहसील के 62 वर्षीय पूर्व सैनिक कर्म चंद पुत्र त्रिलोक चंद गांव और पटवार सर्किल सराहकड़ ने वर्ष 2019 में तहसील कार्यालय हमीरपुर में कर्म चंद बनाम प्रीतम चंद के नाम से तकसीम की एप्लीकेशन दी थी।

Advertisements

कर्म चंद ने बताया कि उस वक्त पटवारी अवनीश कुमार था। करीब चार माह पूर्व नया पटवारी संतोष कुमार पटवार सर्किल में ज्वाइन कर गया। उन्हें भी 2019 में दायर तकसीम की एप्लीकेशन की एक्नॉलेजमेंट की कॉपी बताई गई लेकिन अभी तक तकसीम का काम शुरू नहीं हुआ। कर्म चंद ने अतिरिक्त उपायुक्त हमीरपुर को इस बारे प्रार्थना पत्र सौंप उन्हें रिलीफ दिलाने तथा संबंधित पटवारी को जमीन की तकसीम करवाने की गुहार लगाई हैं। इस बारे तहसीलदार हमीरपुर सभाष मल्होत्रा ने बताया कि मुझे इस मामले का आज ही पता चला है। उन्होंने कहा कि वह स्वयं  प्रार्थी से व्यक्तिगत मिल  सारी फाइल देखेंगे और लेट लतीफी के लिए संबंधित राजस्व कर्मचारी जबावतलबी की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here