Wednesday, November 11, 2026
Home Himachal विकास समिति, भारतीय किसान संघ व सुरक्षा जागरन मंच ने राज्य वित्त...

विकास समिति, भारतीय किसान संघ व सुरक्षा जागरन मंच ने राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष सतपाल सत्ती को किया सम्मानित

ऊना(द स्टैलर न्यूज़)। विकास समिति अंब, भारतीय किसान संघ ऊना तथा सुरक्षा जागरनमंच ऊना द्वारा आज सतपाल सिंह सत्ती को राज्य वित्तायोग का अध्यक्ष बनने पर सम्मानित किया और उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर सतपाल सिंह सत्ती ने बताया कि पूर्व में जब भी उन्हें कोई जिम्मेदारी दी गई है, उस जिम्मदारी का पूरी निष्ठा, ईमानदारी और परिश्रम से निर्वहन किया है। उन्होंने कहा कि उन्हें सरकार द्वारा राज्य वित्तायोग के चेयरमेन की जिम्मेदारी दी गई है।

Advertisements

उन्होंने कहा कि इस दायित्व को भी पूरी कर्तव्यनिष्ठा से निभाऊंगा और सबकी अपेक्षाओं पर खरा उतरूंगा। उन्होंने कहा कि इस दायित्व के दौरान मेरा पंचायतों और नगर निकायों की आर्थिक स्थिति के सुदृढ़ीकरण के भरसक प्रयास किए जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here