आम हिमाचली के प्रति संजीदा एवं संवेदनशील हैं सीएम सुक्खू: रोहित शर्मा

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा। अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस जिला हमीरपुर के प्रवक्ता रोहित शर्मा एडवोकेट ने कहा कि प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू  का हमीरपुर जिला के विकास में अहम योगदान है । उन्होंने कहा कि  सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू 2 दिन  अपने विधानसभा क्षेत्र नादौन एवम गृह जिला हमीरपुर की जनता को करोड़ों रुपए की सौगात देकर विकास के लिए अपने वचनबद्धता को सार्थक करेंगे।

Advertisements

एडवोकेट रोहित शर्मा ने कहा कि प्रदेश में आई गत वर्ष बारिश से आई भीषण आपदा से निपटने के लिए प्रदेश को विषम आर्थिक परिस्थितियों में भी सुक्खू सरकार ने 4500 करोड रुपए का विशेष आर्थिक पैकेज जारी कर यह दर्शाया है कि वे आम आम हिमाचली के प्रति कितने संजीदा एवं संवेदनशील हैं। उनके नेतृत्व में प्रदेश आर्थिकी रूप से संबल हो रहा है। देश के हर व्यक्ति सुखाश्र्य योजना की मिसाल दे रहा है। प्रदेश की जनता आगामी लोकसभा चुनाव में चारों लोकसभा सीटें कांग्रेस पार्टी की झोली में डालकर उनके हाथ को मजबूत करेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here