Tuesday, October 27, 2026
Home Chandigarh बकाया पड़े अप्रयुक्त फंडों को विकास कार्यों पर किया जाए जल्द ख़र्च:...

बकाया पड़े अप्रयुक्त फंडों को विकास कार्यों पर किया जाए जल्द ख़र्च: मंत्री बलकार

चंडीगढ़, (द स्टैलर न्यूज़): स्थानीय निकाय मंत्री बलकार सिंह ने आज म्युनिसिपल भवन सैक्टर-35 चंडीगढ़ में विकास कार्यों सम्बन्धी अलग-अलग मुद्दों पर खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर और अलग-अलग हलकों के विधायकों की हाजिऱी में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए कि विकास कार्यों के लिए अलग-अलग योजनाओं के अधीन अप्रयुक्त फंडों को जल्दी से जल्दी जारी करने की गाईडलाईन्स के अनुसार लोगों की भलाई के लिए ख़र्च किया जाये।  

Advertisements

स्थानीय निकाय मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य निवासियों को बुनियादी सुविधाएं, साफ़-सुथरा और प्रदूषण रहित वातावरण मुहैया करवाने के लिए लगातार यत्नशील है। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए राज्य सरकार पंजाब भर में विकास कार्य करवा रही है।  

समीक्षा बैठक के दौरान स्थानीय निकाय मंत्री द्वारा म्युनिसिपल कौंसिल/ नगर पंचायतें धर्मकोट, बाघापुराना, बद्धनी कलाँ, कोट इसे खान, निहाल सिंह वाला, फतेहगढ़ पंजतूर, बरनाला, भदौड़, धनौला तपा, हंड्आिइया, संगरूर, सुनाम, धूरी, भवानीगढ़, लहरागागा, लोंगोवाल, चीमा, मूनक, दिढ़बा और खनौरी में स्वच्छ भारत मिशन और अमूत मिशन के अधीन चल रहे अलग-अलग प्रोजेक्टों सम्बन्धी विस्तार सहित चर्चा की गई। इन योजनाओं के अधीन प्रोजेक्टों की सूची और एक्शन प्लान के अधीन प्राप्त हुई राशि संबंधी भी जानकारी हासिल की और अधिकारियों को कहा कि चल रहे प्रोजेक्टों को तेज़ी से मुकम्मल किया जाये।  

इसी तरह राज्य में बन रहे सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांटों और वॉटर ट्रीटमेंट प्लांटों के लिए उचित जगहों की उपलब्धता के बारे में विस्तार सहित चर्चा करते हुए कहा कि जहाँ कहीं सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांटों और वॉटर ट्रीटमेंट प्लांटों के लिए जगह की खोज करने में या किसी अन्य विकास कार्यों में किसी तरह की कोई दिक्कत पेश आती है वहां सम्बन्धित हलके के विधायक और जि़ला प्रशासन के साथ तालमेल करके समस्या का निपटारा करवाया जाये।  मंत्री ने आगे कहा कि हमारी सरकार राज्य निवासियों को साफ़-सुथरा वातावरण मुहैया करवाने की ओर विशेष प्राथमिकता दे रही है। इसलिए उन्होंने अधिकारियों को कूड़ा मुक्त शहर बनाने के लिए कूड़े का निपटारा वैज्ञानिक ढंग से करने के लिए कहा है।  

स्थानीय निकाय मंत्री ने आगे कहा कि सरकार के पास विकास कार्यों के लिए फंडों की कोई कमी नहीं है। इसलिए शहरी स्थानीय इकाईयों में सीवरेज और अन्य कार्यों के लिए यदि उपकरणों और मशीनरी की ज़रूरत हो तो वह खरीद ली जाये।  कैबिनेट मंत्री ने अधिकारियों को कहा कि वह विकास कार्यों सम्बन्धी अपने हलके के विधायकों के साथ विकास कार्यों सम्बन्धी पूरी जानकारी साझा करें, जिससे राज्य निवासियों की ज़रूरत के अनुसार विकास कार्य करवाए जा सकें। इसके अलावा उन्होंने कहा कि विकास कार्यों सम्बन्धी योजनाओं को समय पर लागू किया जाये और फंडों का सही इस्तेमाल किया जाये।  

कैबिनेट मंत्री ने अधिकारियों से अपील की कि वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी से काम करना सुनिश्चित बनाएं। उन्होंने अधिकारियों को कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की सरकार राज्य निवासियों को भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन मुहैया करवाना चाहती है। इसलिए यदि कोई व्यक्ति भ्रष्टाचार करता पकड़ा जाता है तो उसको बख़्शा नहीं जायेगा।  

इस मौके पर मीटिंग में विधायक नरिन्दर कौर भराज, अमनदीप कौर अरोड़ा, बरिन्दर कुमार गोयल, लाभ सिंह उगोके, दविन्दरजीत सिंह ढौस, अमृतपाल सिंह, मनजीत सिंह और विधायकों के प्रतिनिधियों के अलावा स्थानीय निकाय विभाग के सचिव अजोए शर्मा, पंजाब जल आपूर्ति एवं सीवरेज बोर्ड के सी.ई.ओ मालविन्दर सिंह जग्गी, पी.एम.आई.डी.सी. के सी.ई.ओ दीप्ति उप्पल, ईओ ऑफ म्युनिसिपल कौंसिल/नगर पंचायत और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here