Tuesday, October 20, 2026
Home Himachal गाड़ी चला रही महिला को गलत साइड खड़ी गाड़ी के चालक ने...

गाड़ी चला रही महिला को गलत साइड खड़ी गाड़ी के चालक ने मारे थप्पड़, मामला दर्ज

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा । थाना भोरंज के तहत गाड़ी चला रही महिला को रॉन्ग साइड खड़ी गाड़ी के चालक ने  थप्पड़ मार दिए । महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मिली जानकारी के मुताबिक नीलम कुमारी पत्नी  शिशुपाल गांव  व डाकखाना चम्बोह तहसील भोरंज जिला हमीरपुर की शिकायत पर एफआईआर नंबर 15/24  धारा 341,323,504,34 आईपीसी में दर्ज हुई है। 

Advertisements

शिकायत कर्ता अपनी गाड़ी नंबर एचपी 23डी-0810 मैं गधियानी से अपने घर चम्बोह जा रही थी । जैसे ही वह कलाहू  मोड़ के पास  पहुंची तो गाड़ी नंबर एचपी 37f- 2067 सड़क के रॉन्ग साइड खड़ी थी । महिला ने चालक को गाड़ी को साइड लगाने को कहा तो वो गाली गलौज पर उतर आया।  शिकायत पत्र के मुताबिक  इसी बीच आरोपी ने महिला को  दो थप्पड़ मार दिए। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here