Saturday, October 24, 2026
Home Chandigarh चंडीगढ़ घुडसवारी शो, हर्ष वर्धन और सुहरश भूयान बने बैस्ट राइडर

चंडीगढ़ घुडसवारी शो, हर्ष वर्धन और सुहरश भूयान बने बैस्ट राइडर

चंडीगढ़, (द स्टैलर न्यूज़): चंडीगढ़ हार्स राईडरज़ सोसायटी द्वारा करवाए गए सी.एच.आर.एस. घोड़सवारी शो करवाया गया, जिसमें दोनों दिन सी.एच.आर.एस. के राइडर्स ( घोड़सवार) का दबदबा रहा और हर्ष वर्धन को ओपन केटेगरी और सुहरश भूयान को जूनियर/ यंग राइडर केटेगरी में बैस्ट राइडर घोषित किया गया।

Advertisements

ट्राईसिटी के अलग- अलग स्कूलों जैसे कि सेंट जोन्स, सौपिनस और विवेक हाई और ट्राईसिटी और पंजाब के अन्य अलग- अलग राइडिंग स्कूलों जैसे कि त्रिवैनी राइडिंग स्कूल और अन्य राईडिंग क्लबों के राईडरों ( घोड़सवारों) ने हिस्सा लिया।

घुडसवारी शो में सिक्स बारस के नतीजों में हर्ष ग्रेवाल (सी.एच.आर.एस.) ने पहला, सुहरश भूयान ( सी.एच.आर.एस.) और रईसा ( टी.आर.एस. राइडिंग क्लब) ने तीसरा, 100 सैंटीमीटर ओपन में हर्ष (सी.एच.आर.एस.) ने पहला, सुहरश ( सी.एच.आर.एस.) ने दूसरा और हर्ष ने तीसरा, 90 सैंटीमीटर ओपन में हर्ष ( सी.एच.आर.एस.) ने दूसरा, सुहरश (सी.एच.आर. एस.) ने दूसरा और दीपइंद्र ( दी रैंच) ने तीसरा, ट्रौटिंग रेस इवेंट ग्रुप – 2 में सुहावा भक्त ने पहला और ट्रोटिंग रेस इवेंट ग्रुप -3 में पर्व ने पहला स्थान हासिल किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here